आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के निरमंड और आनी उपमंडल के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 जुलाई तक अवकाश रहेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा। सीबीएससी और आईसीएससी से संबद्ध निजी स्कूल इस संबंध में अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।
एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने खराब मौसम, भूस्खलन और कई स्थानों पर मार्ग बंद होने पर यह फैसला लिया है। एसडीएम नरेश वर्मा ने खराब मौसम के मद्देनजर आम लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि भारी बारिश के बीच नदी-नालों के समीप न जाएं। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें।