फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंडी के पड्डल मैदान में मोदी की रैली में रामपुर से 2500 कार्यकर्ता लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के समर्थन में 24 मई को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होने वाली विशाल विजय संकल्प रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जनता भाग लेगी। इसके लिए रामपुर से 2,500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन


रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी ने प्रेस को जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली रैली को लेकर भाजपा मंडल रामपुर ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें रामपुर से 2,500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और उनके आने से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें