फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दस माह बाद भी आपदा प्रभावितों को नहीं मिला स्थाई ठिकाना

विज्ञापन
​पिछला बरसात के बाद भी कांधार मे नहीं सुधारा हालात
विज्ञापन
कांधार गांव के ऊपर पड़ी दरारों से ग्रामीणों पर मंडरा रहा खतरा, तबाह हो सकता गांव
विज्ञापन

80 परिवार डर के साये में जीने को मजबूर, छह परिवारों को ही मिली सात लाख की राशि
70 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए मिले डेढ़-डेढ़ लाख
बिना बजट रामपुर के आपदा प्रभावित कल्याणपुर वार्ड में भी नहीं हो पाए राहत कार्य शुरू

मोहन मेहता/ईशिका गौतम

ज्यूरी/रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत सरपारा के आपदा प्रभावित कांधार और रामपुर नप के कल्याणपुर वार्ड में रहने वाले लोग आज भी खतरे के साये में जीने को मजबूर हैं। अब बरसात का मौसम आने वाला है और बीते वर्ष के नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई है। कांधार के बाढ़ प्रभावितों ने सरकार से सुरक्षित जगह तलाश कर दूसरी जगह में बसाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक यह मांग सिरे नहीं चढ़ पाई है, जबकि कांधार गांव में बाढ़ आने के बाद आई दरारों से ग्रामीणों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है।

गौर हो कि बीते वर्ष 25 जुलाई को कांधार गांव में बादल फटने से कई परिवारों के घर और पशु बाढ़ में बह गए थे। बाढ़ में लोगों के बाग बगीचे, जमीन और रास्ते भी बह गए थे, जबकि दर्जनों परिवारों के घर क्षतिग्रस्त होने से गिरने की कगार पर हैं। कांधार गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में बहे छह परिवारों को राहत के रूप में सात-सात लाख की राशि तो बांटी, लेकिन मकान मालिकों को प्रदेश सरकार ने कोई राहत राशि नहीं दी। सरकार ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रास्तों की भी अब तक सुध नहीं ली और ग्रामीण टूटे रास्तों पर खतरे के साये में चलने को मजबूर हैं। बेघर हुए कांधार निवासी सुरेंद्र, रमेश, नरेंद्र लाल, मोहन भांडिया, सुभाष और गोपाल ने बताया कि उन्हें नया घर बनाने के लिए सरकार ने कुछ राहत दी, लेकिन मकान बनाने के लिए सरकारी रेट पर सीमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया है। सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगह बसाने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। अब दोबारा बरसात आने वाली है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उचित कार्य नहीं हो पाए हैं। गांव में बड़ी-बडी दरारें पड़ी हुई हैं। बरसात में यदि दरकी हुई पहाड़ी उनके गांव के ऊपर आई तो सारा गांव तबाह हो सकता है। सरपारा पंचायत प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि गांव को दूसरी जगह बसाने की योजना तो थी, लेकिन वह अभी पूर्ण नहीं हो पाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 70 परिवारों को मकान बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

कल्याणपुर में हुआ था अधिक नुकसान

बीते वर्ष भारी बरसात के कारण रामपुर नगर परिषद के वार्ड एक कल्याणपुर में भी खासा नुकसान हुआ था। भारी बरसात के कारण जहां भूमि के धंसने की स्थित पैदा हो गई है, वहीं वार्ड के रास्ते, सीवरेज लाइन और डंगों को नुकसान पहुंचा था। आपदा के बाद से अब तक वार्ड में रहने वाले लोग खौफजदा हैं। वार्ड के लोगों ने कई बार प्रशासन से राहत कार्यों को जल्द करने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक नामात्र के कार्य हो पाए हैं।
बरसात से पहले शुरू हों राहत कार्य

वार्ड में रहने वाली शांति ने कहा कि बीते वर्ष बरसात से वार्ड में करोड़ों का नुकसान हुआ था। जगह-जगह रास्ते और डंगे गिर गए थे। उन्होंने प्रशासन से बरसात शुरू होने से पहले राहत कार्यों को पूरा करने की मांग की है।

सुनील मेहता ने कहा कि पिप्टी मोड़ से इंदिरा मार्केट से रास्ता पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना रहता है। स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम जनता खतरों के साये में चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आपदा से निपटने का प्रशासन तैयार

लोगों ने अपने-अपने हिसाब से दूसरी जगह मकान बनाए हैं। दूसरे स्थान पर गांव को बसाने के लिए जगह की आवश्यकता है। वहीं रास्ते, पानी और बिजली की व्यवस्था करवाना संबंधित विभाग का काम है। भविष्य में यदि कोई आपदा की संभावना होगी तो उससे निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। -जय चंद तहसीलदार रामपुर

पिछला बरसात के बाद भी कांधार मे नहीं सुधारा हालात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें