फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रौनी खड्ड के पास एनएच पांच एक साइड से फिर धंसना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले बरसात के बाद भी नहीं हुआ समाधान, एचएच के इस हिस्से के धंसने से कट सकता है किन्नौर जिले से संपर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नेशनल हाईवे-पांच में झाकड़ी ब्रौनी खड्ड के पास दस महीने बाद भी एनएच पांच की हालत खराब है। इन दिनों लगातार बारिश होने से ब्रौनी खड्ड के पास एनएच पांच एक साइड से फिर धंसना शुरू हो गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी ब्रौनी नाला के पास एनएच धंसने की कगार पर होने से किन्नौर जिले का संपर्क मार्ग कभी भी कट सकता है। करीब पौना किलोमीटर सड़क के हालात अभी तक सुधर नहीं पाए हैं। ब्रौनी नाले में कुछ प्वाइंट इतने खराब हैं कि छोटे-बड़े सभी वाहन फंस रहे हैं। इस कारण यहां आने वाले हजारों पर्यटक और लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क इतनी खराब है कि कई गाड़ियों को नुकसान और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों में बीरबल कश्यप, रमेश, बिटटू, पदम नेगी और अन्य लोगों ने बताया कि ब्रौनी नाले में सड़क इतनी खराब है कि वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि एनएच पांच एक साइड से धंसना शुरू हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और एनएच प्राधिकरण से मांग की एनएच पांच को जल्द से दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। एनएच पांच झाकड़ी महत्वपूर्ण मार्ग है। किन्नौर और रामपुर के नीचे क्षेत्रों में 15 दिनों के बाद सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन एनएच पांच बागवानों के लिए परेशानी बन सकता है।
विज्ञापन

मरम्मत का एस्टीमेट अप्रूवल के लिए भेजा

ब्रौनी नाले में खराब प्वाइंट को जल्द ठीक किया जाएगा। इस प्वाइंट पर पुल बनाकर स्थाई समाधान के लिए केंद्रीय मंत्रालय के पास भेज दिया है। जल्द अप्रूवल मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जेसीबी को मौके पर तैनात कर दिया है ताकि एनएच बाधित न हो। केएल सुमन, एक्सईएन एनएच प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें