फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक पेड़ मां के नाम अभियान पर छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को सात दिवसीय एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में दस पौधे लगाए। महाविद्यालय में गर्मियों की छुट्टियां होने कारण कम ही छात्र महाविद्यालय आते हैं, इसलिए राष्ट्रीय सेवा योजना के जो स्वयंसेवक घर में है। उन्होंने अपने गांव में ही पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विपन शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सात दिनों तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान के तहत पूरे देश में यह अभियान चल रहा है। अभियान को माया भारत पोर्टल पर भी पंजीकृत किया गया है। उन्होंने सभी देशवासियों से पौधरोपण का आवाहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान डॉ टीडी वर्मा, प्रो प्रोमिला, डॉ शिवाली और प्रो मोहन नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें