फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल को जल्द मिलेगा एक्स-रे प्लांट : जयराम

विज्ञापन
रामपुर में एक मंच से विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते प्रदेश के मुख्यमं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोकसभा उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काफी भागदौड़ कर रहे हैं। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रामपुर विस क्षेत्र के लिए उन्होंने वीरवार को एक दर्जन से अधिक घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने रामपुर की चार नवगठित पंचायतों को भवन निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

आगामी चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर विस क्षेत्र के लोगों से भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने ननखड़ी तहसील मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग का डिविजन और खोलीघाट में सब डिविजन खोलने की घोषणा की। उन्होंने ननखड़ी में आग से बचाव के लिए फायर सबस्टेशन खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रामपुर के खनेरी अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या और उपचार सुविधा बढ़ाने के लिए अस्पताल में सेंक्शन स्ट्रेंथ को बढ़ाने और अस्पताल में जल्द से जल्द एक्स-रे प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पीएचसी रामपुर का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी भी किया। उन्होंने विस क्षेत्र की चार नई बनी पंचायतों के भवन निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपये देने, रामपुर के जीरो प्वाइंट पर भगवान परशुराम का गेट बनाने के लिए 10 लाख रुपये, विभिन्न सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और बैकवर्ड एरिया सब प्लान के तहत के लिए 60 लाख रुपये देने, रामपुर के खनेरी में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन के लिए मैदान निर्माण करवाने और रामपुर के उच्च विद्यालय सनारसा का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने की घोषणा की। उन्होंने रामपुर नप क्षेत्र के डकोलढ़ में सब्जी मंडी का जल्द निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी की फॉरेस्ट क्लीयरेंस हो गई है, जिसके लिए वन विभाग को 46 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। यहां 1.95 हेक्टेयर पर जल्द सब्जी मंडी निर्माण कार्य शुरू होगा, जिस पर 4 से 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें