रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार रहा है। गांव का सादा जीवन जी रहे लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित ग्रामीण होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में इलाज करवा रहे हैं। गांव-पंचायतों में संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार और गैर सरकारी स्तर प्रयास जोरों से जारी है। इस मुश्किल दौर में अमर उजाला फाउंडेशन भी सामाजिक सहयोग की जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए निस्वार्थ सेवा के लिए आगे आया है।
फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों मेें जरूरतमंदों को पल्स ऑक्सीमीटर बांट रहा है ताकि यह संक्रमित लोगों के उपचार में सहायक सिद्ध हो सके। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की है।
प्रदेशभर में चले रहे इस अभियान की कड़ी में शुक्रवार को रामपुर उपमंडल की दत्तनगर पंचायत में पल्स ऑक्सीमीटर बांटे गए। आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाए गए। ऑक्सीमीटर से कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन लेवल की निगरानी आसानी से हो सकेगी। पल्स ऑक्सीमीटर वितरण अभियान दत्तनगर पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर के सहयोग से किया गया। उन्होंने आशा वर्कर्स के माध्यम से ऑक्सीमीटर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए और इसके इस्तेमाल का तरीका भी समझाया।
प्रधान दत्तनगर राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह एक सामाजिक कार्य है जो अमर उजाला फाउंडेशन कर रही है। ऐसे उपकरणों की कोविड संक्रमित परिवारों को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन का पंचायत की ओर से आभार प्रकट किया। इस मौके पर पंचायत सचिव पुरुषोत्तम मोही, आशा वर्कर चंद्रप्रभा और मीरा मौजूद रहीं।
आप भी करें पहल, बनें अभियान में सहयोगी
आप भी अमर उजाला फाउंडेशन के खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं। धनराशि का foundation@amarujala.com पर विवरण भेज दें। कोष में दी गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत करमुक्त है।
इस बैंक खाते में भेज सकते हैं सहयोग राशि
खाता नाम: AMAR UJALA FOUNDATION
खाता संख्या :26290100008860
बैंक : बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 29, नोएडा-201301
आईएफएससी कोड : BARB0NOIDAX
पांचवां अंक जीरो है
पैन संख्या AACAA4051C