फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्गम पंचायत कूट के ग्रामीणों को कब मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

विज्ञापन
दुर्गम पंचायत कूट की खस्ताहाल सड़क
विज्ञापन
सड़क का करीब 400 मीटर हिस्सा बना जानलेवा, जोखिमों भरा हुआ सफर, बजट के बावजूद लोक निर्माण विभाग नहीं सुधार रहा सड़क, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे सैकड़ों ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग ने रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को सुधारने के लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत किया है। इसके बावजूद विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही ग्रामीणों की परेशानियों का सबब बनी हुई है। उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट को जोड़ने वाली सड़क भी कुछ ऐसी ही कहानी बयान कर रही है। बजट के बावजूद इस सड़क का कायाकल्प नहीं हो पा रहा। इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि सफर जानलेवा बन गया है। गौर हो कि रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट को जोड़ने वाली कूट क्याव सड़क की हालत वर्षों से खस्ता बनी हुई है। ग्रामीणों वर्षों से जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। कई मंचों से ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की गुहार लगाई, लेकिन सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया। उक्त मार्ग पर माऊचा में करीब चार सौ मीटर सड़क बीते कई वर्षों से दयनीय हालत में है और बीते रोज हुई पहली बारिश में ही यहां सड़क पर सफर करना मुश्किल हो गया है। खड़ी चढ़ाई वाले इस हिस्से में गड्ढे और पत्थरों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। परिवहन निगम की बस भी यहां से हिचकोले खाते हुए गुजर रही है। उक्त प्वाइंट को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 14 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, जिससे सड़क की मेटलिंग और टारिंग की जानी है, लेकिन बजट के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण सैकड़ों ग्रामीण, किसान बागवान और स्कूली बच्चे दिक्कतों से दो चार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि बरसात से पूर्व यदि कार्य पूरा नहीं होता तो सड़क पर लंबे समय तक टारिंग नहीं टिक पाएगी।
सड़क की हालत सुधारने में लेटलतीफी

ग्रामीण अनिल बुधेल, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अशोक कुमार, मुकेश, सुरेश राणा, पूनम देवी, गोपाल सिंह राणा, विजेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बजट के बावजूद सड़क की हालत सुधारने में लेटलतीफी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क को पक्का कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

विभाग करीब 14 लाख रुपये की लागत से उक्त चार सौ मीटर सड़क के हिस्से को पक्का करेगा, जिसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य आबंटित कर लिया है। सड़क को जल्द पक्का करने के ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सराहन।

दुर्गम पंचायत कूट की खस्ताहाल सड़क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें