फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुआ आसमान : युकां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। जुब्बल-कोटखाई युकां ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार इस मामले को लेकर मौन है। तेल की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए तहसीलदार जुब्बल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

युकां ने कहा कि तीन माह के लॉकडाउन से पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इसके विपरीत परिस्थितियों को दरकिनार कर मोदी सरकार ने डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 26.48 रुपये प्रति लीटर, वहीं पेट्रोल में 21.50 रुपये प्रति लीटर की अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। एक माह पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बागवानों को आश्वासन दिया था कि समय रहते मजदूरों का प्रबंध कर लिया जाएगा। जबकि, सेब सीजन शुरू हो चुका है और धरातल पर सरकार के कोई प्रबंध नहीं आ रहे। उन्होंने सरकार से मजदूरों का प्रबंध करने की मांग की। उनके साथ युवा कांग्रेस नावर के अध्यक्ष अर्पित राठौर, राहुल शांटा सहित युकां के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें