फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ चौपाल में प्रदर्शन

विज्ञापन
चौपाल में कृषि कानूनों के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू) उपमंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौपाल बाजार में जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता, पूर्व प्रदेश सचिव धीरेंद्र चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विनोद जिंटा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर रचाइक, हरिनंद मेहता, दिनेश चौहान आदि ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जो बिल पास किया है, वह पूरी तरह किसान और मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान के किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन, केंद्र सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस कानून को लागू करने पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कई संकटों के कारण आर्थिक परेशानी की मार झेल रहे हैं और ऊपर से सरकार की ओर से जो बिल पास किया गया है उसमें केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने पर उतारू है। इस अवसर पर दिनेश घुंटा, मदन सरेगटा, नरवीर भोटा, प्रताप नेगी, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश राणा, मनोज चंदेल, गीता देवी, रीना कामटा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें