फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिला उद्यमियों को बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिला उद्यमी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला उद्योग केंद्र किन्नौर ने रिकांगपिओ में एक दिवसीय वित्तीय फंडिंग उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 75 महिला उद्यमियों ने भाग लिया और वित्तीय अनुदान सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न हथकरघा उद्योग के बारे में नवीन प्रयोग और आधुनिक उद्यमशीलता प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने सुरक्षा के दृष्टिगत महिला उद्यमियों को विभिन्न प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक रोहित सांगवान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहे महिला स्वयं सहायता समूहों पर जानकारी प्राप्त की और उन्हें वित्तीय समावेशन के माध्यम से सस्ता कर्ज प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्योग विभाग के मास्टर ट्रेनर सहित उद्योग विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें