फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली।
प्रधानाचार्य डॉ. आशा ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर उन्होंने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर होने वाले भेदभाव से दूर रहकर आपसी सहयोग, समानता, सहिष्णुता और भाईचारे की भावना अपनानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना भी है। विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें