फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राेहड़ू में सेब की 45.39 लाख पेटियों के उत्पादन का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल आंकी गई थीं 48 लाख पेटियां
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। उपमंडल में इस साल सेब की 45.39 लाख पेटियों के उत्पादन का अनुमान उद्यान विभाग ने लगाया है। हालांकि, जून ड्रापिंग से भी सेब की फसल घटी है, इसलिए अब उद्यान विभाग फसल की फाइनल रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। विभाग की ओर से तैयार की जा रही अंतिम रिपोर्ट में पेटियों का अनुमान घटेगा। उपमंडल रोहड़ू हिमाचल का सबसे बढ़ा सेब बहुल क्षेत्र है। उपमंडल के अंतर्गत दो ब्लाॅक चिड़गांव और रोहड़ू आते हैं। इसमें 65 से अधिक पंचायतें हैं। उद्यान विभाग ने चिड़गांव ब्लाॅक में इस वर्ष 20.62 लाख सेब की पेटियां होने का शुरुआती अनुमान लगाया है। रोहड़ू ब्लाॅक में 24.77 लाख पेटियों का अनुमान है। बीते वर्ष उपमंडल में कुल 48 लाख पेटियों आंकी गई थीं। इसमें चिड़गांव ब्लाॅक में 21 लाख और रोहड़ू में 27 लाख सेब की पेटियां आंकी गई थीं। बीते वर्ष के तुलना में इस साल उपमंडल में सेब की पैदावार कम आंकी गई है। उद्यान विभाग की ओर से अब जून ड्रापिंग से फसल को हुए नुकसान का आंकलन कर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसलिए विभाग की फाइनल रिपोर्ट में फसल का आंकलन शुरुआती अनुमान से कम होगा।
विज्ञापन



विभाग की ओर से सेब की फसल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभी जो आंकलन किया गया है। वह जून ड्रापिंग से पहले का अनुमान है। जून ड्रापिंग फल काफी झड़े हैं। ऐसे में अब फाइनल रिपोर्ट में सेब की फसल का अनुमान शुरुआती आंकलन से कम हो सकता है। डाॅ. अश्वनी चौहान, विषय वाद विशेषज्ञ, उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें