फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में 205 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
नित्थर में एसजेवीएनएल फाउंडेशन बिथल और ओपन हैंड फाउंडेशन हेल्थ कैम्प लगाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसजेवीएनएल फाउंडेशन और ओपन हैंड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में 205 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में हृदय और हड्डियों के रोग से ग्रसित लोगों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की।
विज्ञापन

एसजेवीएनएल बिथल के उप महाप्रबंधक राजिंद्र सचदेवा ने कहा एसजेवीएनएल अपने लाभ का नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व पर खर्च करती है। हमें लोगों के सहयोग से लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट को बनाना है। ओपन हैंड फाउंडेशन के चेयरमैन जगत गौतम शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी एसजेवीएनएल बिथल के संयुक्त तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया था।
शिविर में हृदय, मधुमेह, गुर्दे के विशेषज्ञ डॉ. विवेक, हड्डियां के डॉ. प्रवीण और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के डॉ. रोबिन ठाकुर ने सेवाएं दीं। इस मौके पर एसजेवीएनएल बिथल के सहायक प्रबंधक नीरज गौतम, ग्राम पंचायत नित्थर प्रधान जगदीश ठाकुर, लैंड लूजर कमेटी सचिव जितेंद्र ठाकुर और दिवेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें