फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव गुफा देवढांक में शिश नवाएंगे हजारों श्रद्धालु, सुबह 3:30 पर होगी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
भोले के जयकारों से गूंजेंगे रामपुर और निरमंड के शिवालय
विज्ञापन



रामपुर के शिव दवाला, श्रीखंड महादेव और शिव दवाला शिंगला में दर्शन को पहुंचेंगे शिवभक्त


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व काफी अहम माना जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की प्रतीक महाशिवरात्रि पर हजारों शिव भक्त शिवालयों में जुटेंगे। रामपुर और निरमंड उपमंडल के विभिन्न शिव मंदिरों में रविवार को भक्तों का तांता लगेगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवगुफा देवढांक में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। शनिवार शाम से मंदिर में भजन कीर्तन शुरू हुआ और रात भर मंदिर में जागरण चलता रहा।

रामपुर, निरमंड और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव मंदिरों की साफ-सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है। निरमंड से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित भगवान शिव की प्राकृतिक गुफा देवढांक में शनिवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार रातभर मंदिर में भगवान शिव के भजन और कीर्तन का दौर चलता रहा। रामपुर से आए करण शर्मा और भंजन मंडली ने मंदिर में रात भर जागरण किया। हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करनने के लिए पहुंचते हैं। बिल्वपत्र, कनेरी, दूध, जल, बेर और नाना प्रकार के व्यंजनों से भगवान शिव की पूजा मंदिरों के साथ-साथ घरों में की जाती है। वहीं निरमंड के दक्षिण महादेव मंदिर, रामपुर के शिव दवाला, श्रीखंड महादेव मंदिर, शिंगला स्थित शिव दवाला और ज्यूरी स्थित उन्नू महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर हजारों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समितियों की ओर से चाय और प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवढांक मंदिर कमेटी के अध्यक्ष टेकचंद भंडारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में रातभर जागरण का आयोजन हुआ। सुबह 3:30 बजे पूजा आरती और चार बजे से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें