फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, कल एसडीएम फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां करते स्कूली छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पद्म छात्र स्कूल रामपुर में पुलिस, गृहरक्षक और स्कूली बच्चों ने की परेड की रिहर्सल
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र स्कूल रामपुर में उपमंडलीय स्तर का गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को पद्म छात्र स्कूल में परेड की रिहर्सल कराई गई। पुलिस, गृहरक्षक, वनरक्षक, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवियों और स्कूलों की टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे। समारोह में एसडीएम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों से समां बांधेंगे।
विज्ञापन

पद्म छात्र स्कूल रामपुर, कन्या स्कूल रामपुर, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, एसजेवीएन डीएवी दत्तनगर, सनशाइन पब्लिक स्कूल, आर्य पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार स्कूल जगातखाना, रामपुर पब्लिक स्कूल, कोशिश एक आशा संस्था, आईटीआई रचोली, साई विद्या पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल, देवभूमि स्कूल और कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने स्कूलों के प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाने वाला पर्व है, जिसे पूर्ण उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने रामपुर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

पदम छात्र स्कूल में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां करते स्कूली छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें