फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेरा जूता है जापानी...पर झूमे सरपारा स्कूल के छात्र

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरपारा में आयोजित वा​र्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मे मेद्यावीं छात्
विज्ञापन
प्रभात और योगिता को अनुशासित विद्यार्थी का मिला खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में वार्षिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। सालाना समारोह में मेधावियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। छात्र और छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया।
कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी, हिंदी, बॉलीवुड गीतों और सोशल मीडिया पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया। खुशी कुमारी ने हाल ही में आई त्रासदी के नुकसान पर लामण गा कर खूब तालियां बटोरीं। मानसी, अशिमा और सुकृति ने देशभक्ति गीतों पर भी शानदार प्रस्तुति से खूब समा बांधा। मेरा जूता है जापानी गीत पर स्कूल के छात्र जमकर झूमे।
विज्ञापन

स्कूल के कार्यकारिणी प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने सभी अभिभावकों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में कन्या स्कूल रामपुर की प्रधानाचार्य जयंती धीमान बतौर मुख्यातिथि और कृपाल सिंह, डीपी दुल्टा विशेष अतिथि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अनिल ठाकुर, किशोर कुमार, गोपी राम, संजय, बंटु राम, राकेश, विनोद, उषा, क्षेत्र की समस्त महिला मंडल, एसएमसी कार्यकारिणी, पंचायत प्रतिनिधि, मंदिर कमेटी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
सालाना समारोह में अलग-अलग गतिविधियों में अव्वल रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें साधना, रुचिका, नितिश, अजना, अद्वितीय, वैनक, अदिव्य, खुशी कुमारी, प्रभात, मानसी, आशीमा, दिक्षा, भूषण, हिमांशु, योगिता, किरण, शबिना, कुसुम, अंकुश, रंगीला को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में रैनक, प्रणीता, हिमाशु, ईशान, अंकित, समीर, सुजल, अनीश, योगिता, गीतांजलि, हितेश, प्रतीक, रुचिका, रिधिमा, अंजना, मानसी आशीमा, वरुण, कुनाल, अवंतिका, सुमित, सुप्रिया, साक्षी, साधना, नीतीश, रोनक और हिमांशु को नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें