कोटखाई (रोहडू)। बिजली बोर्ड के कोटखाई सब डिविजन ने उपभोक्ताओं को 28 नवंबर तक बिजली के लंबित बिल जमा करने के आदेश जारी किए हैं। यहां पर बिजली बोर्ड का उपभोक्ताओं के पास लाखों रुपये फंसा हुआ है।
बिजली बोर्ड के कोटखाई सब डिविजन में तैनात एसडीओ सुरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओें को बोर्ड ने 28 नवंबर तक का समय बिल जमा करने को दिया है। उसके बाद अगर उपभोक्ता 28 नवंबर तक बिल जमा नहीं करवाते हैं तो बिजली बोर्ड उस उपभोक्ता का कनेक्शन अस्थायी रूप से काट देगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद दोबारा बिजली बहाल करने के लिए उपभोक्ता को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।