फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग बाजार में जाम ने किया परेशान

विज्ञापन
ठियोग बाजार में जाम में फंसी108 एंबुलेंस। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में एक दर्जन पुलिस कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मंगलवार को जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों की कमी के कारण एनएच-5 पर जगह-जगह जाम लगता रहा। पेट्रोल पंप, बस अड्डे से विश्राम गृह और अन्य स्थानों पर सुबह से शाम तक जाम से लोग परेशान रहे। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। इससे मरीजों को परेशानी हुई। पुलिस थाना ठियोग को भी सील किया गया है। हालांकि, देर शाम को जाम बहाल हो गया। उधर, डीएसपी कुलविंद्र ने बताया कि सात पुलिस कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने और जवानों के अवकाश पर जाने के कारण समस्या हो रही है। उन्होंने लोगों से यातायात को सुचारु रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें