फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के कल्पा के पास रोघी सुसाइड प्वाइंट पर बीते 19 दिसंबर को चालक की ओर से हरियाणा की महिला पुलिस कर्मी की धक्का देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चालक सहित महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, यहां से तीनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा को चालक मानवेंदर सिंह हत्या करने की मंशा से ही किन्नौर लेकर आया था जहां शनिवार शाम को मानवेंदर सिंह ने मौका पाकर महिला को गहरी खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी ने यह भी बताया कि चालक मानवेंदर सिंह मृतक महिला के देवर कर्णव शर्मा का कर्मचारी रह चुका है और वह उसकी फर्म में ही काम करता था और निश्चित रूप से उसने किसी प्रलोभन में आकर ही महिला की हत्या की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्या के पीछे चालक के साथ महिला के पति विनीत शर्मा और देवर कर्णव शर्मा का भी हाथ है। इन तीनों के खिलाफ सुबूत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और यह भी छानबीन की जा रही है कि इस हत्याकांड के पीछे और लोग भी तो शामिल नहीं हैं? उन्होंने बताया कि मंगलवार को इन तीनों अपराधियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि बीते 19 दिसंबर को महिला को सुसाइड प्वाइंट से धक्का दिया गया और महिला की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद चालक ने इसे हादसे की शक्ल देने का प्रयास किया और सेल्फी लेने का हवाला देकर पुलिस को गच्चा देने का प्रयास किया था, लेकिन मामले की बारीकी से जांच के दौरान पुलिस को इसमें हत्या की मंशा नजर आई और उसने सुबूत जुटा कर चालक सहित महिला के पति और देवर पर शिकंजा कस दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें