फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई मामले की हो रही विभागीय जांच : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में सोमवार देर रात पुलिस के वाहन से एक युवक की गाड़ी टकराने के बाद युवक की कथित पिटाई मामले में विभागीय जांच की जा रही है। यह जानकारी डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने दी है। लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने बेहरमी से युवक की पिटाई की और युवक के पैरों को सिगरेट से जला डाला। इस दौरान मौके पर क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा भी पहुंचे थे। मंगलवार को दो घंटे तक चले आंदोलन को प्रशासन ने पुलिस वालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद शांत किया था।
विज्ञापन

मामले को लेकर डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने कहा कि युवक उस समय पूरी तरह से नशे की हालत में था। पुलिस के जवानों ने काबू करने की कोशिश भी की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल करवाने के लिए युवक को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, लेकिन युवक ने पुलिस के जवान के हाथ से एमएलसी का कागज छीन कर उसे फाड़ दिया। जहां तक परिजनों का आरोप है कि सिगरेट से पैरों को जलाया गया है तो यह पूरी तरह से झूठ है। मामले की तफ्तीश कर रहे चिकित्सकों ने इसे पूरी तरह नकार दिया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की विभागीय जांच वह स्वयं कर रहे हैं और शिमला की सीएफएल लैब से युवक के नशे की रिपोर्ट आने के बाद आगामी तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें