फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में विकेश और पुनीत गुप्ता बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वर्ग के एकल मुकाबले में कुलविंद्र विजेता और निधि उपविजेता
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। अंडर-19 पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में विकेश विजेता और कृष्ण उपविजेता रहे। युगल में कार्तिक और विकेश की जोड़ी ने पहला, जबकि सुमेश और निखिल की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 19 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग के एकल में विवेक विजेता और क्षितिज उपविजेता रहे। युगल में अनिल और जतिन की जोड़ी ने विजेता का खिताब हासिल किया। विशाल और अनुराग की जोड़ी उपविजेता रही।
30 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में हैप्पी कुशाल ने पहला और विक्की गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। युगल में पंकज और हैप्पी विजेता, विक्की गुप्ता और राकेश उपविजेता रहे। 40 से 50 वर्ष पुरुष वर्ग के एकल में संजू विजेता और सुभाष शर्मा उपविजेता रहे। युगल में संजू और विक्रांत की जोड़ी ने जीत हासिल की, जबकि विक्की और मनोज दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

50 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग के एकल में पुनीत गुप्ता विजेता और संजीव मेहता उपविजेता रहे। युगल में पुनीत और संजीव मेहता की जोड़ी ने पहला, जबकि नर्गेश और मनोज की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के एकल मुकाबले में कुलविंद्र विजेता और निधि उपविजेता रहीं। युगल में रामपुर कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि तनुजा और देवकला की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में पदम स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें