फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट हटाया जाए : सभा

विज्ञापन
प्लास्टिक यूनिट के विरोध में किसान सभा के पदा​धिकारी सहित महिलाएं एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेत
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर स्थापित करने की मांग
विज्ञापन

किसान सभा और महिलाओं ने जताई आपत्ति, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत दलाश में प्रस्तावित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को लेकर विरोध तेज हो गया है। हिमाचल किसान सभा और महिला मंडल दलाश की महिलाओं ने एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेत को ज्ञापन सौंपकर इस यूनिट को बस स्टैंड से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
किसान सभा के प्रतिनिधियों ने बताया कि बस स्टैंड दलाश क्षेत्र में यह यूनिट लगाने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा होगी। यहां पर प्रतिदिन बसें खड़ी होती हैं और आमजन का आवागमन रहता है। साथ ही, इसी स्थान पर सार्वजनिक शौचालय और वर्षा शालिका भी स्थित है, जहां लोग विश्राम करते हैं। प्लास्टिक वेस्ट यूनिट से संभावित दुर्गंध और प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य, स्वच्छता पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस यूनिट में आसपास की अन्य पंचायतों व्यूंगल, डिंगीधार, बेहना, पलेही, जाबन और नम्होंग से भी प्लास्टिक कचरा लाया जाएगा। इससे यहां की स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के सचिव गीता राम और दलाश इकाई के प्रधान टीकम राम ने बताया कि इसके विरोध में इससे पहले महिलाएं खंड विकास अधिकारी से भी मिल चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस यूनिट को किसी ऐसी जगह स्थापित किया जाए जो भीड़भाड़ से दूर हो। इस मौके पर महिला मंडल से राधा देवी, सुनीता देवी और सचिव हरविंदर समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें