फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्यपाल ने रोहड़ू में नशे के खिलाफ रैली का किया शुभारंभ

विज्ञापन
समरकोट के पुजारली में देवता महेश्वर से आ​र्शिवाद लेते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला व  लेडी गवर्नर
विज्ञापन
रामलीला मैदान से रैली को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

छात्रों को किया जागरूक, कहा-नशा मिटाना समाज की साझी जिम्मेदारी
क्वार में महिला मंडलों और छात्रों के साथ होगी विशेष रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रोहड़ू प्रवास के दूसरे दिन रामलीला मैदान से नशे के खिलाफ रैली का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने समरकोट के देवता महेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
समरकोट से लौटकर राज्यपाल ने सीमा कॉलेज ऑडिटोरियम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे के जाल में फंस रही है, जिसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। यह हर व्यक्ति का दायित्व है कि नशे को समाज से दूर करे।
विज्ञापन

इसके पश्चात राज्यपाल वाया सड़क डोडरा-क्वार के लिए रवाना हुए। उनका रात्रि विश्राम क्वार गांव में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में निर्धारित है। मंगलवार सुबह राज्यपाल क्वार में महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्कूली छात्रों के साथ चईधार मैदान में नशा विरोधी रैली की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, रोहड़ू विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा, डीएसपी प्रणव चौहान और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें