फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर में बाइक से पेट्रोल चोरी कर टंकी में पानी भर गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपमंडल में सड़क किनारे खड़ी बाइक से पेट्रोल चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि चोरों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर टंकी में पानी भर दिया है। इस वारदात से क्षेत्र के वाहन चालक खौफजदा है कि वह अपने वाहन कहां खड़े करें? पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपतहसील नित्थर के रेहची निवासी मुनीश कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल तांदी में सड़क किनारे खड़ी की थी। रात को बाइक से चोरों ने पेट्रोल चोरी कर लिया। इसमें करीब दस लीटर से भी ज्यादा पेट्रोल था। चोरों ने तेल चोरी तो किया ही मगर हैरानी की बात है कि पेट्रोल निकालकर टंकी में पानी भर दिया। सुबह कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हुआ।
मोटरसाइकिल को हिलाने पर टंकी भरी लग रही थी। जब मोटरसाइकिल की तेल की टंकी का ढक्कन खोला गया तो पता चला कि उसमें पेट्रोल की जगह पानी है। इस वारदात से क्षेत्र के लोग हैरान हैं। पुलिस चौकी प्रभारी नित्थर सुशील गोस्वामी ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है। इससे नित्थर के मुख्य बाजार और उसके आसपास तो यह दिक्कत नहीं आती है। मगर एकांत वाले क्षेत्रों में दिक्कत रहती है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें