फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गेस्ट हाउस के बाथरूम में मृत मिला व्यक्ति, साथ ठहरे महिला और पुरुष फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर का मामला, मृतक की शिनाख्त नहीं, जुन्गा से आई फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के एक गेस्ट हाउस में ठहरे एक व्यक्ति का शव बाथरूम से बरामद हुआ है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस व्यक्ति के साथ गेस्ट हाउस में ठहरे महिला और पुरुष फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक निजी होटल मैनेजर ने पुलिस को शिकायत दी कि गेस्ट हाउस के एक कमरे के बाथरूम में व्यक्ति का शव पड़ा है, जबकि उसके साथ ठहरे एक महिला और पुरुष फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी रामपुर की मांग पर मौके पर एसएफएसएल जुन्गा की फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जो सोमवार शाम को पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और टीम ने घटनास्थल और मृतक का निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्यों को पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वह रामपुर कहां से आया और उसके साथ ठहरे महिला और पुरुष कौन थे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। होटल मैनेजर नरेश ने बताया कि इस व्यक्ति के साथ कमरे में 31 अक्तूबर को एक पुरुष व एक महिला भी ठहरे थे, जो अभी फरार हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने टीम गठित कर फरार पुरुष और महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में ठहरे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। उसके साथ ठहरे महिला और पुरुष की तलाश के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। - नरेश शर्मा, डीएसपी रामपुर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें