रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले वजीर बावड़ी पुल के पास पुलिस ने एक राहगीर को 466 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को पुलिस ने एनएच-5 के साथ लगते वजीर बावड़ी पुल के पास नाका लगा रखा था। रात करीब 10:05 बजे पुलिस ने एक राहगीर की तलाशी ली तो उससे 466 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान श्याम चंद पुत्र भोला राम, गांव पांक्वा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने 466 ग्राम चरस के साथ एक राहगीर को पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर पुलिस बराबर नजर रख रही है।