फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के समय घंटों लग रहे बिजली के कट
विज्ञापन

बैंक, डाकघर और लोकमित्र केंद्र में प्रभावित हो रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लग रहे बिजली के अघोषित कटों से जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दलाश और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय लग रहे बिजली कटों से जनता की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
दलाश बाजार में आसपास के दूर-दूर के क्षेत्रों से ग्रामीण सुबह अपने काम करवाने बाजार आते हैं, लेकिन लोगों को लोकमित्र केंद्र, बैंक और डाकघर में बैठकर घंटों बिजली के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को भी सुबह 8:00 बजे से क्षेत्र में बिजली गुल रही और जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कारोबारी अतुल, तरसेम शर्मा, कैलाश, प्रकाश, नरेश, लोकराज और जिया लाल सहित अन्य ने कहा कि बीते कुछ दिनों से दिन के समय बिजली के अघोषित कटों की मार झेल रहे हैं। कई घंटे बिजली के कटों से उनका कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसके बारे में विद्युत बोर्ड के एसडीओ भूषण ठाकुर ने कहा कि बारिश होने की वजह से बिजली की लाइनों में दिक्कत आ रही है। साथ ही बागीपुल में बादल फटने के कारण कुछ स्टाफ को बिजली बहाल करने के लिए वहां भेजा गया है। इसलिए यहां पर थोड़ा काम बाधित हो रहा है। जल्द ही स्टाफ वापस आ जाएगा और दलाश क्षेत्र की समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें