फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जल्दी जाने के चक्कर में छूट रहीं सवारियां

विज्ञापन
12/20 वैली के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से लकदक सेब का बगीचा
विज्ञापन
पथ परिवहन निगम की बस जल्द जाने के चक्कर में छूट रहीं सवारियां
विज्ञापन

कूट क्याव बस सेवा समयसारिणी में बदलाव से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र के कूट क्याव को रामपुर से जाने वाली बस की समयसारिणी में बदलाव होने से ग्रामीण परेशान हैं। यह बस रामपुर-किंफी रूट पर चलती है और तीन पंचायतों को लाभान्वित करती है। वहीं, उपमंडल के सबसे दुर्गम क्षेत्र कूट क्याव के लिए यही एक बस सुबह और शाम के रूट पर चलती है, जो न समय पर पहुंच पाती है और न ही समय पर आती है। बस की समयसारिणी में बदलाव करने पर यह समस्या आ रही है, जिससे दुर्गम क्षेत्र कूट क्याव के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
रामपुर से कूट जाने वाली पथ परिवहन की बस सुबह 7:35 बजे चलने वाली बस 7:20 बजे चलती है। शाम को यह बस 3:00 बजे तो कभी 4:00 बजे चलती है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस की समयसारिणी बदलने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सर्दियों के दिनों में ग्रामीणों को अधिक समस्या आती है। यात्रियों को रास्ते में ही अंधेरा हो जाता है। इस कारण खींऊचा जाने वाले पैदल यात्रियों को कूट में ही रात हो जाती है। सुबह के समय बस जल्दी जाने से क्षेत्र के कर्मचारियों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अन्य लोग अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाते हैं। गानवी से क्याव कूट जाने वाले विद्यार्थियों को बस का दो घंटे इंतजार करना पड़ता है। बस छूटने के बाद यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल यात्रा और दूसरे वाहनों की राह ताकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन
क्षेत्र के समिति अध्यक्ष अनिल बुधेल, युवा मोर्चा महामंत्री रामपुर अशोक मेहता, उप प्रधान क्याव दलीप, नरेंद्र राणा, राजेश कुमार, राजेश घेष्टा, कुलदीप और भूप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बस समयसारिणी बदलने से यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय से बस नहीं भेजी गई तो तीन पंचायत के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बस निर्धारित समय पर ही आती है। कई बार किसी कारणवश बस निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाती। बस का जो समय निर्धारित किया गया है, उसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। - अतुल गुप्ता, आरएम, पथ परिवहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें