फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा के समीप कार गिरी चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवी से चौपाल जा रहे थे, दियांडली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार से कुछ दूरी पर गांव दियांडली के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, मारुति ऑल्टो कार में पांच लोग सोमवार सुबह कुपवी से चौपाल जा रहे थे। दियांडली के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार नाले में जा गिरी। दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों की सवारियों और गांव वासियों ने घायल लोगों को नाले से सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद हादसे की सूचना नेरवा पुलिस थाने में दी गई। लोगों ने घायलों को अपनी गाड़ियों में सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। सिविल अस्पताल नेरवा में घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद भागमल पुत्र मस्त राम, दिव्यांश पुत्र भागमल, प्रियंका पुत्री भागमल और वनिता पत्नी सुरेश सभी निवासी गांव जोड़ना, तहसील चौपाल, जिला शिमला को शिमला रेफर कर दिया, जबकि कार में सवार पांचवें व्यक्ति सुरेश को कोई चोट नहीं आई। स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार ने अस्पताल जाकर प्रत्येक घायल को पांच हजार रुपये तत्काल सहायता के रूप में प्रदान किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें