फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के बयान पर भड़के पूह खंड के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के जंगी थोपन परियोजना निर्माण को लेकर दिए बयान पर जनजातीय जिले के पूह खंड के ग्रामीण भड़क उठे हैं। करीब सात पंचायतों के लोग परियोजना के निर्माण के विरोध में हैं। इन पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि सरकार परियोजना निर्माण रद्द नहीं करती तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
गौर हो कि बीते दिनों विधान सभा सत्र के दौरान किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि जंगी थोपन प्रोजेक्ट को रद्द करने का सरकार का कोई विचार नहीं है। इस बयान के बाद किन्नौर के पूह खंड के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

पूह खंड की थंगी, मूरंग, जंगी, लिप्पा, आसरंग, रारंग, आकपा पंचायत के ग्रामीण इस परियोजना का निर्माण न करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधान पूह सुमन साना, सुशील साना, पूर्व प्रधान नमज्ञा नरबू छोरिया, पूर्व प्रधान नेसंग अशोक नेगी, पूर्व प्रधान जंगी प्रिया नेगी, पूर्व प्रधान कुन्नोचारंग पूर्ण सिंह नेगी, पूर्व प्रधान मूरंग प्रेम कुमार नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रस्तावित 780 मेगावाट जंगी थोपन जलविद्युत परियोजना निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायतों और स्थानीय लोगों के अनापत्ति पत्र के बगैर कार्य को मंजूरी मिलना उचित नहीं हैं।
विज्ञापन

यदि सरकार पंचायत और ग्रामीणों को नजर अंदाज कर परियोजना का निर्माण शुरू करेगी तो ग्रामीण सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि समूचे जिले में पहाड़ विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण के चलते जर्जर हो गए हैं जिसका खामियाजा जिले के लोगों को वर्ष दर वर्ष हो रही भूस्खलन की घटनाओं में जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है। बीते वर्ष भी जिले में पहाड़ी दरकने की कई घटनाएं हुई हैं। इनमें दर्जनों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। हजारों लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इस परियोजना का निर्माण रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें