फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनरों ने उठाए एरियर और भत्तों के भुगतान में देरी पर सवाल, एकमुश्त भुगतान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन सोलन इकाई की बैठक में लंबित मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन सोलन इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और आर्थिक समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। पेंशनरों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठता के आधार पर पेंशन दिए जाने के कारण कई पेंशनरों को भुगतान दो-दो महीने की देरी से मिल रहा है। साथ ही वर्ष 2016 से मई 2022 तक का स्केल एरियर, 2020 के बाद से अतिरिक्त समय भत्ता (ओवरटाइम) और यात्रा भत्ता अब तक जारी नहीं किया गया है।
बैठक में पेंशनरों ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिससे बुजुर्ग पेंशनरों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से कई पेंशनर अपनी जेब से लाखों रुपये खर्च करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पेंशनरों ने बताया कि सरकार ने 10 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी, जो कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिल चुका है, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम के लगभग 8,500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। संगठन ने सरकार से सभी लंबित देनदारियों का एकमुश्त भुगतान करने और पेंशन समय पर जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य सलाहकार अशोक वर्मा, प्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव जगदीश चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान राम गोपाल भारद्वाज, उप प्रधान रमेश चंद शर्मा, कानूनी सलाहकार गोपाल सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव प्रताप चंद, संगठन सचिव प्रकाश बाबू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें