फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देय पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देनदारियों को एकमुश्त दे सरकार : मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर ने प्रदेश सरकार से देय पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देनदारियों को एकमुश्त देने की मांग उठाई है। वीरवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष अपनी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा मेहता ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों का नए वेतनमान के अनुसार अभी तक न तो वेतन निर्धारण हो पाया है और न ही नए वेतन के अनुसार पेंशन और एरियर का लाभ। पहले विभागों द्वारा वेतन निर्धारण में देरी की गई और अब एजी कार्यालय शिमला में मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। एजी कार्यालय शिमला और जिला कोषाधिकारी कार्यालय शिमला भी इन मामलों को निपटाने में देरी कर रहे हैं।

पेंशनरों ने विक्रमादित्य सिंह से देय पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देनदारियों का एरियर एकमुश्त देने की मांग उठाई है। वहीं पेंशनरों को कार्यालय चलाने के लिए एक कमरा रामपुर में मुहैया करवाने की मांग भी रखी। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि जल्द कम्यूटेशन पेंशन को जारी करने के लिए अधिसूचना जारी की जाए। इस मौके पर विनोद नेगी, वीर सिंह, केशव नेगी, अमरसैन, कुष्ण कुमार शर्मा, चितरभानू, मोहन लाल, कृपाल नेगी, विजय पाल, अमोलक राम और रोशन कपाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें