फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चूहाबाग और जीरो पॉइंट डकोलढ़ में होगा पार्किंग का निर्माण

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के चूहाबाग में यहां प्रस्तावित है पार्किंग का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
. यातायात समस्या से जूझ रहे व्यापारिक केंद्र रामपुर पहुंचने वाले लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

. पार्किंग निर्माण के लिए नगर परिषद ने चयनित किए दो स्थान
. राजस्व विभाग, एनएच और नगर परिषद ने किया संयुक्त निरीक्षण
. एनएच पर वाहनों की पार्किंग हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद बढ़ी समस्या
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। यातायात और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के नेशनल हाईवे से कब्जे और पार्किंग हटाने के आदेशों के बाद अब वाहन चालकों के लिए पार्किंग की समस्या खड़ी हो गई है। शहर में बढ़ रही वाहनों की संख्या यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। पर्याप्त पार्किंग की सुविधा न होने के कारण रोजाना सैकड़ों वाहन चालक परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अब नगर परिषद ने दो स्थानों पर पार्किंग के निर्माण की संभावना तलाशी है। नगर परिषद, राजस्व विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने चूहाबाग और जीरो पॉइंट डकोलढ़ में पार्किंग निर्माण की संभावनाएं तलाशी हैं। नगर परिषद और भूवैज्ञानिक ने दोनों स्थानों का सर्वेक्षण कर लिया है। अब राजस्व विभाग से ततीमा कटने के बाद नगर परिषद संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल कर अगली प्रक्रिया अमल में लाएगी। चूहाबाग में प्रस्तावित जगह एनएचएआई के अधीन है, जबकि जीरो पॉइंट डकोलढ़ में एनएचएआई और वन विभाग की भूमि है। ऐसे में यहां एफसीए करवानी पड़ेगी। लंबे समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे रामपुर में यातायात प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में इन दो पार्किंग के बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
गौरा चौक में पार्किंग का निर्माण नहीं संभव
इससे पहले रामपुर नगर परिषद के गौरा चौक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बहुमंजिला पार्किंग निर्माण की आधारशिला रखी थी। शिलान्यास के बाद जब भूवैज्ञानिकों ने भूमि का निरीक्षण किया, तो पाया कि यहां पार्किंग निर्माण संभव नहीं है। ऐसे में अब इस घोषणा के पूरा न होने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने प्रशासन, नगर परिषद और संबंधित विभागों को शहर में पार्किंग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूहाबाग और जीरो पॉइंट डकोलढ़ में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें