फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अभिभावकों, शिक्षकों ने बेहतर शिक्षा पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनवी ठियोग में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के बहुउद्देशीय सभागार में अभिभावक-शिक्षक परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शौनिक ने की।

शिक्षिका इंद्रजीत तोमर ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक विद्यालय के सुचारू संचालन और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करना है। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों ने बेहतर शिक्षा पर मंथन किया गया। बैठक में शिमला जिले के सभी ब्लॉकों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विचार-विनिमय हुआ। शिक्षा, अनुशासन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संगोष्ठी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से विद्यालय में सहयोग करने की अपील की। व्यवस्था को बेहतर रूप से संचालित करने के लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों से सुझाव मांगे। बैठक में विद्यालय में हुई प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई। विद्यालय के लिए सड़क का काम प्रगति पर है। पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में चल रही गतिविधियों जैसे स्मार्ट क्लास, हरित परिसर, डिजिटल शिक्षा और नवाचार आधारित कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी भी अभिभावकों से साझा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें