फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर-कोयल-बायल सड़क बदतर

विज्ञापन
नित्थर कोयल बायल सड़क मार्ग में फैला पानी। संवाद
विज्ञापन
कांदली के पास सड़क पर बना तालाब, गाड़ियों के टूट रहे चेंबर
विज्ञापन


आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोग करते हैं आवाजाही

सड़क पर बने तालाब में गिर चुके हैं कई बाइक सवार, राहगीरों की बढ़ीं दुश्वारियां
हितेश भारती

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर गड्ढों की भरमार से हादसों का अंदेशा है। सड़क की हालत बद से बदतर है। सबसे ज्यादा खस्ताहाल बायल और कांदली में है। कांदली में कूहल का पानी सड़क पर एकत्रित होकर कीचड़ के तालाब में तब्दील हो चुका है। इससे कारण वाहनों के चेंबर टूट रहे हैं।
आलम है कि कई दोपहिया वाहन सवार तालाब में गिर चुके हैं। राहगीरों का चलना भी इस सड़क पर खासा मुश्किल हो गया है। यहां पर कलवर्ट की सुविधा भी नहीं है। सड़क के अगली तरफ निजी जमीन है, जहां पर मकान बन रहा है। गड़ेज पंचायत के प्रधान दारा सिंह का कहना है कि सड़क की हालत खराब है। इसके अलावा ढरोपा मंदिर के ठीक नीचे भी सड़क की हालत बदतर बनी है। सड़क पर पानी कीचड़ से हालत खराब है। इसका सुधार जल्द होना चाहिए।
विज्ञापन

इस बारे में शीघ्र लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और समस्या का समाधान करने की मांग रखी जाएगी। स्थानीय निवासी पिंटू, बॉबी, विवेक कुमार, राम सिंह, श्याम सिंह, पवन कुमार, जगदीश सिंह और नरेश ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


इस बारे में लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता मनोज भारद्वाज का कहना है कि इसको जल्द ठीक कर दिया जाएगा और नित्थर से कोयल सड़क मार्ग का कार्य जल्द प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शुरू हो जाएगा। इसके बाद सड़क पर सफर सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें