फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंकज ठाकुर, राजीव शर्मा और रोहिनी डोगरा ने नचाए दर्शक

विज्ञापन
देलठ पंचायत के टूटू गांव में आयोजित ठिरशू मेले में ग्रामीणों ने देवताओं संग लगाई नाटी। संवाद
विज्ञापन
टूटू में धूमधाम से मनाया ठिरशु मेला
विज्ञापन

देवता पल्थान, कलंटी और वनवीर का मिलन रहा आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। देलठ पंचायत के टूटू में वसंत उत्सव के तहत ठिरशु मेला का आयोजन किया गया। मेले में दिनभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण झूमते रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
मेले का मुख्य आकर्षण तीन आराध्य देवताओं का भव्य मिलन रहा। इस अवसर पर देवता पल्थान, क्षेत्रपाल देवता कलंटी और देवता वनवीर विशेष रूप से शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में एमआर शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंकज ठाकुर, राजीव शर्मा, रोहिनी डोगरा, दर्शन भंडारी और आदर्श शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं दिनभर नाटियों का दौर चलता रहा, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

युवक मंडल टूटू के अध्यक्ष चंद्र शर्मा ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को संजोने का माध्यम है। मेले का आयोजन मंदिर समिति और नवयुवक मंडल टूटू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इस मौके पर मंदिर के कारदार पूर्ण शर्मा, लकी शर्मा, विनोद शर्मा, भोला राम शर्मा, बुवनेश शर्मा, गया नंद शर्मा और सतीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें