फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला के बटसेरी में रही बोल पर्व की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवारबाजों के नृत्य ने मोहा मन, देवता बद्री नारायण के सानिध्य में आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। सांगला वैली के बटसेरी में बोल पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। आराध्य देवता बद्री नारायण के मंदिर में आयोजित मेले में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले इस पर्व का बटसेरी पंचायत में विशेष महत्व है। यहां देवता बद्री नारायण के साथ उनके भाई देवता विष्णु नारायण और तपो नारायण के सानिध्य में मेला आयोजित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा में सजे तलवारबाजों का नृत्य रहा, जिसने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

यह पर्व विषु के बाद शुरू होता है। गांवों में इसे देव आदेश के अनुसार अलग-अलग समय पर मनाया जाता है। मंगलवार या शनिवार को इसे मनाना शुभ माना जाता है। सुबह से ही ग्रामीण पूजा-अर्चना में जुट गए और जंगलों से लाए देवदार की टहनियों को घरों के मुख्य द्वार पर सजाया गया। मेले में मेहमाननवाजी का भी विशेष महत्व रहा। इस आयोजन का उद्देश्य बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करना, गांव में सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करना है। तलवारबाजी में जगत चंद्र नेगी, गिरधारी लाल नेगी, यतेंद्र नेगी, अभिनव नेगी, प्रताप सिंह नेगी, नरसिंह भगत नेगी, युवराज नेगी, रोहन नेगी, भगवान सिंह, अश्वनी नेगी, ऋषभ नेगी, शिवम नेगी और साहिल नेगी सहित कई युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

देवता बद्री नारायण के माथास गोवर्धन सिंह नेगी, पुजारी निर्मल सिंह नेगी, माली महावीर बिलांटू, मोतमीन मनोज नेगी, कायथ वेद प्रकाश नेगी, भंडारी वीरेंद्र नेगी और पाथारिकेस रामकृष्ण नेगी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बोल पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें