फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड खंड की छह नई पंचायतों की अंतिम अधिसूचना हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कुल्लू जिले के आउटर सिराज के विकास खंड निरमंड में छह नई पंचायतों के गठन की अंतिम अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई। अब विकास खंड निरमंड में 26 के बजाय कुल 32 पंचायतें होंगी। वहीं नई पंचायतों के लिए वार्ड मेपिंग का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत होना है। उसके बाद ही इन पंचायतों में मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

गौर हो कि विकास खंड निरमंड की छह पंचायतों के लोग प्रदेश सरकार से पंचायतों का विघटन कर नई पंचायतें गठित करने की मांग वर्षों से कर रहे थे। इस वर्ष सरकार ने प्रदेश भर में नई पंचायतों का गठन किया है। निरमंड विकास खंड की छह पंचायतों के लोग भौगोलिक दृष्टि के चलते काफी परेशानियां झेल रहे थे, लेकिन अब लोगों की दशकों पुरानी मांग सिरे चढ़ चुकी है। बुधवार को विकास खंड में छह नई पंचायतों के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी हो गई। अब विकास खंड में कुल 32 पंचायतें होंगी। वहीं विकास खंड की 20 पंचायतों में वार्डबंदी का काम पूरा हो गया है, जबकि नई पंचायतों के लिए अभी वार्ड मेपिंग राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार होनी है। इसके बाद इन पंचायतों में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन होगा।
खंड विकास अधिकारी निरमंड प्रिया नागटा ने बताया कि विकास खंड में छह नई पंचायतों के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत इन पंचायतों में वार्ड मेपिंग होगी। उन्होंने बताया कि जिन पंचायतों में मतदाता सूचियों से संबंधित दावे, आक्षेप मांगे गए हैं, उसकी प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक चलेगी। मतदाता 12 अक्तूबर तक पंचायत सचिव के पास भी मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी और दावे, आक्षेप पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें