विभिन्न गांव में होगा विकास, ग्रामीणों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत पलेही का विभाजन कर नई पंचायत का गठन किया गया है। यह पंचायत सतलुज नदी के किनारे बेस गोथना गांव से तांदी गांव तक फैली हुई थी। पंचायत के विभाजन से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फैसले से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
नई तांदी पंचायत में तांदी, सुंदरवन, कपटा, नौण, कुंटल, थलीण, शिलीधार, चनथवा और दनेऊटी गांव को शामिल किया गया है। पलेही पंचायत के विभाजन और नई पंचायत के गठन पर निदेशक एचपीएमसी चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर और मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।