फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में आउटर सिराज कप का रोमांच 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 2 लाख नकद और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (रामपुर बुशहर)। नगेला युवक मंडल डमैहली की ओर से ओपन स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निरमंड में 27 जनवरी से आउटर सिराज कप का रोमांच शुरू होगा। प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण में विजेता टीम को 2 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर युवक मंडल के अध्यक्ष कुकू नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रूपरेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि यह ओपन स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेल परिसर निरमंड स्थित तमिउड़ी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले खिलाड़ी को 7,777 रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 3,100 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी मैच लाल गेंद से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

क्लब के उपाध्यक्ष रवि राणा, सचिव सत प्रकाश, कोषाध्यक्ष पीउपेंद्र ठाकुर, मुख्य सलाहकार कमलेश नेगी, विकी ठाकुर और राजेंद्र पाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता नशा छोड़ो-खेल खेलो के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के सभी युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें