फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खुले में बहता सीवेज, कचरा और खस्ताहाल डकोलढ़ में बड़ी समस्याएं

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में खुले में फेंका जा रहा कचरा। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 6 डकोलढ़ में समस्याओं का हल नहीं होने से लोग परेशान, बारिश हो या धूप वर्षा शालिका की भी नहीं सुविधा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास के बड़े बड़े दावे तो करते हैं, लेकिन धरातल पर इन दावों की पोल खुल रही है। वार्ड नंबर 6 डकोलढ़ में समस्याओं का अंबार है। कई जगह पर लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। वार्ड में सीवरेज प्रणाली की व्यवस्था नहीं है। नियमों को ताक पर रखकर खुले में कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। सड़क की दयनीय दशा के कारण बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और गर्भवती महिलाएं हिचकोले खाने को मजबूर हैं। वहीं तेज धूप हो या बारिश, वर्षाशालिका की सुविधा तक नहीं है और लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं।

नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 6 के लोग सीवरेज प्रणाली से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके कारण गंदा पानी खुले में बह रहा है। बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। लोग खुले में कूड़ा कचरा फेंक रहे हैं, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोग खस्ताहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी नहीं है। खेल मैदान न होने से युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-
रास्ते पक्के किए जाएं : उमा देवी
वार्ड नंबर 6 निवासी उमा देवी ने कहा कि क्षेत्र में कई साल से विभिन्न समस्याएं पेश आ रही हैं। हर घर से सीवरेज पाइप लाइन निकाली जाए। हर घर तक रास्ते पक्के किए जाएं और गली मोहल्ले में साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। वजीर बावड़ी से ब्रो तक कच्ची सड़क को भी पक्का किया जाए। सड़क की हालत दयनीय होने के कारण क्षेत्र में धूल की समस्या बढ़ जाती है। क्षेत्र वासियों को बीमारियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्षा शालिका और सार्वजनिक शौचालय बने : कांता देवी
वार्ड निवासी कांता देवी ने कहा कि वार्ड में कई समस्याएं हैं। वर्षा शालिका और सार्वजनिक शौचालय न होने से लोगों को परेशानियां पेश आ रही है। सामुदायिक भवन जैसी सुविधा भी वार्ड में उपलब्ध नहीं हो पाई है।

रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में खुले में फेंका जा रहा कचरा। संवाद

रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में खुले में फेंका जा रहा कचरा। संवाद

रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में खुले में फेंका जा रहा कचरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें