फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में गोली लगने से युवक घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। कुटाड़ा पंचायत के साथ जंगल में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुटाडा पंचायत के बशटाड़ी गांव निवासी सचिन मच्छान ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को सुबह अरविंद के साथ अपने सेब के बगीचे में प्रूनिंग कर रहा था। कुटाड़ा के काला जंगल में बंदूक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो वहां अंकित पुत्र दिना लाल उम्र 27 साल घायल हालात में मिला। उसके हाथ से खून बह रहा था। उसके पास 12 बोर की एक बंदूक थी। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें