फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भेड़-बकरियां चराते गिरने से सेवानिवृत्त एक्सईएन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के जानी गांव के एक व्यक्ति की भेड़-बकरियां चराते समय गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त एक्सईएन लोक निर्माण निर्माण गुमान सिंह नेगी (63) गांव जानी तहसील निचार जिला किन्नौर वीरवार शाम करीब 5:30 बजे पेपांनग में भेड़-बकरियों चराने गए थे। पैर फिसलने से वह करीब 500 फीट नीचे सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ा। पुलिस ने जिंदल अस्पताल के छोल्तू शवगृह में शव पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव भाई दुर्गा सिंह और उपप्रधान रामनी अनिल नेगी को सौंप दिया। नायब तहसीलदार टापरी चैन राम ने कहा कि प्रशासन की ओर से परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन


उधर, एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें