फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरथ में टिपर नदी में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
निरथ में एनएच से 80 मीटर नीचे गिरा टिप्पर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत निरथ में एनएच पांच पर शुक्रवार देर शाम एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात एक टिपर रामपुर से निरथ की ओर जा रहा था। इस दौरान टिपर अनियंत्रित होकर एनएच पांच से करीब 80 मीटर सतलुज नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में चालक संदीप (22) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव कुड़ीधार, डाकघर निरथ, तहसील रामपुर, जिला शिमला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं शशिपाल पुत्र शिवराम को चोटें आई हैं। घायल का खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें