फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशर में साठ हजार श्रद्धालुओं ने सुनी श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
आउटर सिराज के प्रसिद्ध देवता शमशरी महादेव मंदिर में 2000 सालों बाद दो देवताओ का भव्य मिलन का दृश्य - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के प्रमुख देवता शमशरी महादेव के मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर लोगों ने नम आंखों से देवी-देवताओं को विदाई दी। कार्यक्रम में एसडीएम आनी नरेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीब दो सौ साल के बाद नित्थर के बूढ़ा महादेव के शमशर यज्ञ में शिरकत करने पर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा कथा में ओलवा के भगवान परशुराम, देव पनेउईनाग, देवपटारनी नाग, देव जांजा गड, देव नारायण गढ़ और जलोड़ी गढ़ की कड़ाइए माता ने शिरकत की। वृंदावन धाम से आए आचार्य पंडित मनीष शंकर महाराज ने मंडली के साथ सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया।
इस दौरान करीब साठ हजार लोगों ने कथा का श्रवण किया। क्षेत्र के 25 ब्राह्मणों ने मंदिर में प्रतिदिन पाठ और यज्ञ कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। देवता के कारदार संतोष ठाकुर ने बताया कि सात दिनों तक चली कथा में हर रोज भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें