फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत जंजैहली पंचायत के आहरनाला में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के अनुसार मामला रविवार सुबह करीब 7:00 बजे का है जब गाड़ी अहारनाला से गुजर रही थी। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में लोकेंद्र कुमार निवासी गांव आहर की मौत हो गई जबकि चालक सचिन को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर घायल को उपचार के लिए कुमारसैन सीएचसी पहुंचाया।
वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें