फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी पर्यटकों से भरी ट्रेवलर, चार घायल

विज्ञापन
औट-लुहरी हाईवे पर जलोड़ी के समीप खनाग में पलटा पर्यटक वाहन।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। कुल्लू से आनी की ओर आ रही पर्यटकों से भरी ट्रेवलर खनाग के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कई सैलानियों को चोटें आई है। पुलिस ने भी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनाग में भर्ती करवा दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद आनी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 6:00 की बताई जा रही है जब खनाग के समीप सैलानियों से भरी ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से निकाला और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
खनाग पंचायत के पूर्व उपप्रधान बुद्धि सिंह राणा ने जैसे ही ट्रेवलर खनाग के धारा मोड़ से कंडुगाड़ वाले संपर्क मार्ग पर पहुंची तो ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इस दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को पहाड़ी से टकरा दिया। इसके कारण ट्रेवलर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी सवारियों की जान सुरक्षित गच गई है। अगर यह हादसा कुछ दूरी पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें