रामपुर बुशहर। काप्टी गांव में पुलिस ने शनिवार रात एक व्यक्ति से 50 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को थाना प्रभारी झाकड़ी की अगुवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था। इसी बीच काप्टी गांव में नशे की ब्रिकी की शिकायत आई। पुलिस टीम ने गांव में गश्त के दौरान रात करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कृष्ण चंद (42) निवासी गांव काप्टी, डाकघर धारगौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 50 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।