संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आनी थाना में दर्ज जीरो एफआईआर के तहत जुब्बल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शिकायत में आरोपी की मां और बहन को भी जिम्मेवार ठहराया गया है।
पुलिस थाना रोहडू में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मनोज कुमार निवासी गांव नंदपुर तहसील जुब्बल ने रोहड़ू में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी की मां और बहन के खिलाफ भी आरोप लगाया है। इसमें इन दोनों को भी जिम्मेदार बताया गया है। नाबालिग लड़की अब सात महीने की गर्भवती है। वह अपने माता-पिता के साथ आनी में रह रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रोहडू प्रवण चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।